श्रावस्ती में 16-17 मार्च को जूनियर खेल प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

श्रावस्ती में 16-17 मार्च को जूनियर खेल प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

श्रावस्ती में आगामी 16 और 17 मार्च 2026 को दो दिवसीय जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय भिनगा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती में होगी, जिसका शुभारंभ 16 मार्च को सुबह 9 बजे होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी और हैंडबॉल में हिस्सा लेंगे।वहीं इसके अतिरिक्त, बालक वर्ग के लिए फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। उन्हें अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और विद्यालय से संबंधित अंक प्रमाण पत्र लाना होगा। इन आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की जानकारी सभी विद्यालयों, डीआईओएस और बीएसए को भेज दी गई है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *