गयाजी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 490 लीटर स्प्रिट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से शराब बनाने के लिए स्प्रिट की खेप लाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक डोभी स्थित समेकित चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जांच के लिए XUV-500(BR-01PG-2511) को रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई। झारखंड का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंडे के उज्जवल कुमार(26 ) के तौर पर हुई है। रांची जिले के बरियातु हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है। विभाग का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्प्रिट की खेप अवैध शराब निर्माण या सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। खेप कहां से लाई जा रही है। कहां डिलीवरी होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चेकिंग अभियान में सहायक अवर निरीक्षक आबकारी हलेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, कमल किशोर और धर्मेन्द्र बैठा के साथ आबकारी सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान मौजूद थे। गयाजी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 490 लीटर स्प्रिट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से शराब बनाने के लिए स्प्रिट की खेप लाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक डोभी स्थित समेकित चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जांच के लिए XUV-500(BR-01PG-2511) को रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई। झारखंड का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंडे के उज्जवल कुमार(26 ) के तौर पर हुई है। रांची जिले के बरियातु हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है। विभाग का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्प्रिट की खेप अवैध शराब निर्माण या सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। खेप कहां से लाई जा रही है। कहां डिलीवरी होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चेकिंग अभियान में सहायक अवर निरीक्षक आबकारी हलेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, कमल किशोर और धर्मेन्द्र बैठा के साथ आबकारी सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान मौजूद थे।


