किशनगंज में सड़क किनारे मिला शख्स का शव:साइकिल दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक किया जब्त

किशनगंज में सड़क किनारे मिला शख्स का शव:साइकिल दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक किया जब्त

किशनगंज में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव दिघलबैंक थाना क्षेत्र के स्कूल चौक के पास सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक (अपाचे) चालक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक चालक किसी अज्ञात वाहन का शिकार हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लिया कब्जे में सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाने के अध्यक्ष विपिन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान हरुवाडांगा निवासी 48 वर्षीय पांडव के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साईकिल दुकान में करता था काम परिजनों के अनुसार, मृतक पांडव दिघलबैंक में एक साइकिल की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार को भी वह दिघलबैंक से अपने घर हरुवाडांगा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पांडव के तीन बेटे हैं और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए, थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है। किशनगंज में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव दिघलबैंक थाना क्षेत्र के स्कूल चौक के पास सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक (अपाचे) चालक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक चालक किसी अज्ञात वाहन का शिकार हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लिया कब्जे में सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाने के अध्यक्ष विपिन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान हरुवाडांगा निवासी 48 वर्षीय पांडव के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साईकिल दुकान में करता था काम परिजनों के अनुसार, मृतक पांडव दिघलबैंक में एक साइकिल की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार को भी वह दिघलबैंक से अपने घर हरुवाडांगा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पांडव के तीन बेटे हैं और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए, थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *