Elevated Road: जयपुर की द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड, ऊपर से गुजरेंगे वाहन, डीपीआर को मिली मंजूरी

Elevated Road: जयपुर की द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड, ऊपर से गुजरेंगे वाहन, डीपीआर को मिली मंजूरी

जयपुर। द्रव्यवती नदी बहाव क्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डीपीआर को शुक्रवार को पब्लिक वर्क्स कमेटी (पीडब्ल्यूसी) की बैठक में मंजूरी दी गई। डीपीआर बनाने में जेडीए छह करोड़ रुपए खर्च करेगा। वहीं, नदी पर प्रस्तावित चार कल्वर्ट (छोटे पुल) बनाने में जेडीए 16.67 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

काम पूरा करने के निर्देश

ये कल्वर्ट कटेवा नगर, न्यू आतिश मार्केट के पीछे, देवरी एसटीपी के पास और रीको एसटीपी के पास बनाए जाएंगे। इसके अलावा द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण और विकास के लिए 7.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए आवंटित भूमि की प्लानिंग का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शहर की यातायात व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

ये काम भी होंगे

  • जोन-6 की लोहामंडी योजना के शेष क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 6.09 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • ग्राम शिवदासपुरा, चंदलाई और बरखेड़ा क्षेत्र में प्रारंभिक लैंड पूलिंग स्कीम प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *