राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से 14 से 19 मार्च तक जिले में सांस्कृतिक एवं स्वच्छता सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी भारतीय पंचांग के अनुसार राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। नगर परिषद की ओर से शनिवार सुबह शहीद स्मारक पर जिला स्तरीय स्वच्छता श्रमदान का आयोजन होगा। 19 मार्च तक होंगे कार्यक्रम अतिरिक्त जिला कलक्टर ने लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत के उत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया।


