अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह: साइक्लोथॉन रैली आज:बाल भवन से सुबह 8 बजे निकलेगी; महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह: साइक्लोथॉन रैली आज:बाल भवन से सुबह 8 बजे निकलेगी; महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत ग्वालियर नगर निगम आज साइक्लोथॉन रैली का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और फिटनेस को बढ़ावा देना है। यह रैली सुबह 8 बजे बाल भवन से शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल होंगी। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में शहर में 8 से 14 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और नियमित फिटनेस गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में फिटनेस का सकारात्मक संदेश देना है। रैली के माध्यम से शहरवासियों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के लाभों के बारे में भी बताया जाएगा। बाल भवन से सुबह 8 बजे शुरू होगी साइक्लोथॉन रैली साइक्लोथॉन रैली बाल भवन से सुबह 8 बजे शुरू होगी। यह जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहा, अलकापुरी न्यू हाई कोर्ट चौराहा, परशुराम चौक, आकाशवाणी चौराहा और बस स्टैंड से होते हुए तानसेन रेजीडेंसी पहुंचेगी। इसके बाद रैली पुनः बाल भवन पहुंचकर समाप्त होगी। महिलाओं और छात्राओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील नगर निगम ने शहर की महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे आयोजन महिलाओं को फिट और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं, साथ ही समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *