मेरठ के साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने कार्यक्रम के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बाबा रामदेव भी मेरठ पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा साकेत और आसपास के इलाकों में में उप मुख्यमंत्री के आने को लेकर तैयारियां और सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं। आयोजकों के अनुसार कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क है। कथा स्थल पर पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख लोग शामिल होने वाले हैं। ऐसे में श्रद्वालुओं के मन में आसथा के साथ ऐसे लोगों के साथ सांसकृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी उत्साह है। मेरठ का रोजाना जिक्र कार्यक्रम कके दौरान अपने संबोधन में सुधांशु महारज ने दूसरे दिन भी मेरठ को क्रांतिकारियों की भूमि बताते हुए कहा कि यह शहर स्वतंत्रता और राष्ट्र गौरव की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को उन्नत बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाभारत में सत्यभामा और द्रौपदी के संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में महिलाएं धर्म और संस्कारों को आगे बढ़ाती हैं, वह घर और समाज दोनों उन्नति करते हैं। अपने संबोधन में सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन में हर पल कोई न कोई शिखर पर बैठा होता है, लेकिन जब उससे अधिक योग्य व्यक्ति आता है तो वही स्थान उसे मिल जाता है। उन्होंने कहा कि शिखर तक पहुंचना आसान है, लेकिन वहां टिके रहना कठिन है और वही व्यक्ति टिक पाता है जो योग्य और संयमित होता है।


