दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। आज बहेड़ा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी इंद्र कुमार झा के बेटे अभिषेक झा उर्फ टुनटुन झा पर शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने का आरोप है। सुरेश सहनी की बेटी की शादी में आरोपी ने देसी पिस्तौल लहराते हुए रंगदारी मांगने का प्रयास किया था। इस दौरान पिस्तौल लहराने का वीडियो भी वायरल हो गया। गुप्त सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर 12 मार्च की रात पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसके घर की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस प्रभारी एसएचओ ने बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार कर रहे थे। इस टीम में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, हरिद्वार शर्मा, दारोगा दीपक कुमार, अनुराधा के अलावा गौतम कुमार और रिशु झा शामिल थे। दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। आज बहेड़ा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी इंद्र कुमार झा के बेटे अभिषेक झा उर्फ टुनटुन झा पर शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने का आरोप है। सुरेश सहनी की बेटी की शादी में आरोपी ने देसी पिस्तौल लहराते हुए रंगदारी मांगने का प्रयास किया था। इस दौरान पिस्तौल लहराने का वीडियो भी वायरल हो गया। गुप्त सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर 12 मार्च की रात पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसके घर की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस प्रभारी एसएचओ ने बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार कर रहे थे। इस टीम में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, हरिद्वार शर्मा, दारोगा दीपक कुमार, अनुराधा के अलावा गौतम कुमार और रिशु झा शामिल थे।


