Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में मां बेटे से मारपीट के आरोप में गार्ड को नौकरी से निकाला गया, आरोपी डॉक्टर फरार

Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में मां बेटे से मारपीट के आरोप में गार्ड को नौकरी से निकाला गया, आरोपी डॉक्टर फरार

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडलीय जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी पर मारपीट तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपित गार्ड को हटाने का भी आदेश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार, जो खुद को करणी सेना भारत का पूर्वांचल अध्यक्ष बताते हैं, अपनी मां सावित्री देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि सावित्री देवी एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं और उनके हाथ में चोट आई थी।

मरीज को न देखने का लगा था आरोप

देवेंद्र सिंह के अनुसार वह अपनी मां को अस्पताल के कक्ष संख्या 26 में मौजूद डॉक्टर विनोद को दिखाने पहुंचे। उनका आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज को ठीक से देखे बिना ही प्लास्टर कराने के लिए भेज दिया। इस पर उन्होंने डॉक्टर से पहले एक्स-रे कराकर जांच करने का अनुरोध किया।

आरोप है कि इस बात पर डॉक्टर नाराज हो गए और उन्हें वहां से जाने के लिए कहने लगे। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी आ गए और उनके साथ मारपीट की। युवक का यह भी आरोप है कि इस दौरान उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जिससे वह रोने लगे।

मामले के तूल पकड़ने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित गार्ड को तत्काल हटाने के लिए भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *