बेगूसराय सदर प्रखंड की परना पंचायत के वार्ड नंबर 4 में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना था। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ रोजा खोला और अमन-चैन तथा तरक्की के लिए दुआ की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जहां लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जामा मस्जिद परना के इमाम मासूम मौलाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। अब्दुल कादिर ने बताया कि ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम में एमडी रियाज, जाफिर , साहरे खान, कौसर खान और एमडी आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बेगूसराय सदर प्रखंड की परना पंचायत के वार्ड नंबर 4 में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना था। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ रोजा खोला और अमन-चैन तथा तरक्की के लिए दुआ की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जहां लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जामा मस्जिद परना के इमाम मासूम मौलाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। अब्दुल कादिर ने बताया कि ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम में एमडी रियाज, जाफिर , साहरे खान, कौसर खान और एमडी आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


