भागलपुर शहर के भीखनपुर गुमटी नंबर-2 इलाके में आज रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर दो दर्जन से अधिक झोपड़ियों को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाया गया। टीम के पहुंचते ही बुलडोजर से झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। देखते ही देखते कई झोपड़ियां ध्वस्त कर दी गयीं। इशाकचक थाने की पुलिस भी तैनात रही अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी चौकसी बरती गयी। मौके पर रेल पुलिस के साथ-साथ इशाकचक थाने की पुलिस भी तैनात रही, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से करायी गयी। कार्रवाई के दौरान वहां रह रहे लोगों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। अपने आशियाने टूटते देख कई लोग आक्रोशित नजर आए और कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और अभियान जारी रखा गया। दुकानदार देवराज ने बताया कि विरोध के ही दौरान एक झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। आग किसने लगाई इसकी जानकारी नहीं है। आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद रेल पुलिस और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। भागलपुर शहर के भीखनपुर गुमटी नंबर-2 इलाके में आज रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर दो दर्जन से अधिक झोपड़ियों को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाया गया। टीम के पहुंचते ही बुलडोजर से झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। देखते ही देखते कई झोपड़ियां ध्वस्त कर दी गयीं। इशाकचक थाने की पुलिस भी तैनात रही अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी चौकसी बरती गयी। मौके पर रेल पुलिस के साथ-साथ इशाकचक थाने की पुलिस भी तैनात रही, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से करायी गयी। कार्रवाई के दौरान वहां रह रहे लोगों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। अपने आशियाने टूटते देख कई लोग आक्रोशित नजर आए और कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और अभियान जारी रखा गया। दुकानदार देवराज ने बताया कि विरोध के ही दौरान एक झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। आग किसने लगाई इसकी जानकारी नहीं है। आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद रेल पुलिस और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।


