पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मेहदी हसन ने सलमान आगा को किया अनोखे तरीके से रन आउट- Video

पाकिस्तान को एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को मात दे दी। वहीं इस मैच में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के सलमान अली आगा को बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने 38.4 वें ओवर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया। इसके बाद आगा बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने अपने ग्लब्स और हेलमेट फेंक दिया। इसका पूरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
मिराज की गेंद का मोहम्मद रिजवान ने सामना किया। उन्होंने गेंद को गेंदबाज के दाईं ओर खेला जिसे मिराज ने अपने बूट से रोक लिया। लेकिन इस बीच नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े आगा क्रीज से बाहर थे और मिराज के रास्ते में आ गए थे, दोनों खिलाड़ी काफी करीब थे। आगा ने झुककर गेंद को उठाया और गेंदबाज को वापस देने की कोशिश की। लेकिन मिराज ने झपट्टा मारकर अंडरआर्म थ्रो से बेल्स गिरा दीं और आगा अभी भी क्रीज से बाहर थे। 
मैदान अंपायर ने फैसला लेने के लिए तीसरे अंपायर का सहारा लिया। जहां तीसरे अंपायर ने इसे आउट करार दिया, जिससे आगा बेहद नाराज हो गए। उन्होंने मिराज से कुछ कहा-सुनी की और फिर मैदान छोड़कर चले गए। गुस्से में भरे पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मैदान छोड़ने से पहले अपना हेलमेट और दस्ताने फेंक दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *