टंडवा में पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग:झाड़ी से फैली चिंगारी ने ट्रक को लिया चपेट में, एनटीपीसी टीम ने बुझाई लपटें

टंडवा में पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग:झाड़ी से फैली चिंगारी ने ट्रक को लिया चपेट में, एनटीपीसी टीम ने बुझाई लपटें

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित ओम साईं पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना पेट्रोल पंप के बेहद करीब हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। जानकारी के अनुसार, ट्रक झुमरीतिलैया (कोडरमा) से सरिया लेकर टंडवा में अनिल गुप्ता की दुकान पर आया था। सरिया खाली करने के बाद चालक ने ट्रक को ओम साईं पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया था। बताया गया कि पास की झाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। हवा के तेज झोंके के कारण आग की एक चिंगारी ट्रक के तिरपाल और खिड़की के शीशे में लगे कपड़े तक पहुंच गई। आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत एनटीपीसी के अग्निशमन दस्ते को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग को पेट्रोल पंप की मशीनों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो पेट्रोल पंप के कारण एक बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता। इस अग्निकांड में ट्रक का केबिन और अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया, जिससे वाहन मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित ओम साईं पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना पेट्रोल पंप के बेहद करीब हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। जानकारी के अनुसार, ट्रक झुमरीतिलैया (कोडरमा) से सरिया लेकर टंडवा में अनिल गुप्ता की दुकान पर आया था। सरिया खाली करने के बाद चालक ने ट्रक को ओम साईं पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया था। बताया गया कि पास की झाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। हवा के तेज झोंके के कारण आग की एक चिंगारी ट्रक के तिरपाल और खिड़की के शीशे में लगे कपड़े तक पहुंच गई। आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत एनटीपीसी के अग्निशमन दस्ते को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग को पेट्रोल पंप की मशीनों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो पेट्रोल पंप के कारण एक बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता। इस अग्निकांड में ट्रक का केबिन और अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया, जिससे वाहन मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *