गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा:दरभंगा में सड़क किया जाम, गाड़ी की आवाजाही में हुई परेशानी

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा:दरभंगा में सड़क किया जाम, गाड़ी की आवाजाही में हुई परेशानी

दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिले में बढ़ती परेशानी के बीच आज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि एजेंसी पर नंबर लगाने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। उधर, स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार से जिले की सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है और पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इसके बावजूद लोग सिलेंडर के लिए गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने जाम कर रहे लोगों से कहा कि बिना सूचना के सड़क जाम करना गलत है और सभी से धैर्य रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों को कराया शांत इस दौरान जाम में शामिल कई महिलाओं ने थानाध्यक्ष से कहा कि, “सर, हम लोग आखिर क्या करें, हमें तो सिर्फ एक सिलेंडर चाहिए। सिलेंडर नहीं मिलने से घर में चूल्हा कैसे जलेगा?” काफी देर समझाने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सड़क जाम समाप्त कराया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस वितरण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिले में बढ़ती परेशानी के बीच आज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम नाका नंबर-6 के पास सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि एजेंसी पर नंबर लगाने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। उधर, स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार से जिले की सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है और पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इसके बावजूद लोग सिलेंडर के लिए गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने जाम कर रहे लोगों से कहा कि बिना सूचना के सड़क जाम करना गलत है और सभी से धैर्य रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों को कराया शांत इस दौरान जाम में शामिल कई महिलाओं ने थानाध्यक्ष से कहा कि, “सर, हम लोग आखिर क्या करें, हमें तो सिर्फ एक सिलेंडर चाहिए। सिलेंडर नहीं मिलने से घर में चूल्हा कैसे जलेगा?” काफी देर समझाने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सड़क जाम समाप्त कराया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस वितरण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *