सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मारी:रीवा रेफर, बाइक सवार दो लोग भी घयाल; मऊगंज-कटरा मार्ग पर हादसा

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मारी:रीवा रेफर, बाइक सवार दो लोग भी घयाल; मऊगंज-कटरा मार्ग पर हादसा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 80 वर्षीय वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा मऊगंज-कटरा मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब वृद्ध सड़क पार कर रहे थे। रामपुर निवासी 80 वर्षीय रामकुमार पिता दीनबंधु सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कालू चौरासिया (70 वर्ष) और उनके साथ बैठे नीलेश पटेल (35 वर्ष) भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों व्यक्ति चंद्रमहुली निवासी हैं और चाकघाट की ओर एक गार्डन में खाना बनाने के काम से जा रहे थे। अस्पताल से रीवा रेफर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बीएमओ डॉ. आर.के. पाठक ने जानकारी दी कि वृद्ध रामकुमार और बाइक चालक कालू चौरासिया की स्थिति अधिक चिंताजनक है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल (रीवा) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *