भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जी चौक पंचायत में अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार जागरूकता संगठन भारत के जिला संगठन की ओर से लोदीपुर थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत लोदीपुर परिसर से की गई। इसके बाद रैली यादव टोला, हरिजन टोला, मुस्लिम टोला और कुशवाहा टोला होते हुए विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी इस दौरान लोगों के बीच संवाद कर अवैध नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और समाज से इस बुराई को समाप्त करने की अपील की गई। अंत में रैली का समापन फिर से लोदीपुर थाना परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने कहा कि अवैध नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध सूखे नशे का कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें। व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त होगी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और संबंधित नशा कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से एक संपर्क संख्या भी जारी की गई है, जिस पर लोग अवैध नशे से जुड़ी सूचना दे सकते हैं। वहीं, पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में पहले भी इस प्रकार का अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे और इसमें आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार, लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक शिलानाथ सिंह, पंचायत के सरपंच दिनेश राम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जी चौक पंचायत में अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार जागरूकता संगठन भारत के जिला संगठन की ओर से लोदीपुर थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत लोदीपुर परिसर से की गई। इसके बाद रैली यादव टोला, हरिजन टोला, मुस्लिम टोला और कुशवाहा टोला होते हुए विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी इस दौरान लोगों के बीच संवाद कर अवैध नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और समाज से इस बुराई को समाप्त करने की अपील की गई। अंत में रैली का समापन फिर से लोदीपुर थाना परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने कहा कि अवैध नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध सूखे नशे का कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें। व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त होगी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और संबंधित नशा कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से एक संपर्क संख्या भी जारी की गई है, जिस पर लोग अवैध नशे से जुड़ी सूचना दे सकते हैं। वहीं, पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में पहले भी इस प्रकार का अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे और इसमें आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार, लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक शिलानाथ सिंह, पंचायत के सरपंच दिनेश राम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।


