बोकारो जिले की चंद्रपुरा पुलिस ने स्कूल से चोरी हुए टैबलेट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए 17 एलईडी टीवी और 10 टैबलेट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को चंद्रपुरा थाना परिसर में बताया कि 4 मार्च को राजकीयकृत गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल जुनौरी से 9 टैबलेट चोरी हो गए थे। ये टैबलेट बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरमो इंस्पेक्टर सह डीएसपी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में तकनीकी शाखा बोकारो और चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी करण कुमार रजवार उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 17 एलईडी टीवी और 1 टैबलेट बरामद किया। पूछताछ में करण ने बताया कि चोरी की घटनाओं में उसका साथी बैधमारा गांव निवासी सागर कुमार भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सागर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 9 टैबलेट बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 17 एलईडी टीवी और 10 टैबलेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद एलईडी टीवी हरला, जरीडीह, पेटरवार और नावाडीह थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने के लिए वे चोरी करते थे। वे चोरी के सामान को बेचकर कर्ज चुकाते और अपना खर्च चलाते थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बोकारो जिले की चंद्रपुरा पुलिस ने स्कूल से चोरी हुए टैबलेट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए 17 एलईडी टीवी और 10 टैबलेट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को चंद्रपुरा थाना परिसर में बताया कि 4 मार्च को राजकीयकृत गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल जुनौरी से 9 टैबलेट चोरी हो गए थे। ये टैबलेट बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरमो इंस्पेक्टर सह डीएसपी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में तकनीकी शाखा बोकारो और चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी करण कुमार रजवार उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 17 एलईडी टीवी और 1 टैबलेट बरामद किया। पूछताछ में करण ने बताया कि चोरी की घटनाओं में उसका साथी बैधमारा गांव निवासी सागर कुमार भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सागर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 9 टैबलेट बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 17 एलईडी टीवी और 10 टैबलेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद एलईडी टीवी हरला, जरीडीह, पेटरवार और नावाडीह थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने के लिए वे चोरी करते थे। वे चोरी के सामान को बेचकर कर्ज चुकाते और अपना खर्च चलाते थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


