जामताड़ा में 3 वर्षीय बच्चे की मौत, विरोध प्रदर्शन:सदर अस्पताल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की मांग, डीसी को ज्ञापन सौंपा

जामताड़ा में 3 वर्षीय बच्चे की मौत, विरोध प्रदर्शन:सदर अस्पताल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की मांग, डीसी को ज्ञापन सौंपा

जामताड़ा शहर के लोगों ने सदर अस्पताल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता की मांग को लेकर शहरवासियों ने शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग गुरुवार को एक तीन वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उठी है। गुरुवार को जामताड़ा शहर के शंटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु साव की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। इस घटना से शहरवासियों में गहरा आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने जामताड़ा उपायुक्त से सदर अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में झारखंड सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद, शहर के लोगों ने जामताड़ा के इंदिरा चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शहर के जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं एक 3 साल के बच्चे को इलाज के अभाव में मरते देखा है। उन्होंने इसे ‘हृदय विदारक घटना’ बताते हुए कहा कि जामताड़ा एक पिछड़ा इलाका है और यहां के लोग दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद जैसे बड़े अस्पतालों में इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते। उन्होंने मानवता के आधार पर डीसी से बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति का आग्रह किया। वहीं, आकाश साहू ने स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जामताड़ा को जिला बने 26 वर्ष हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी खराब हैं। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री उनके ही विधानसभा क्षेत्र से हैं, फिर भी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण बच्चों की मौत हो रही है। सदर अस्पताल जामताड़ा में बच्चों के लिए ना तो आईसीयू है और ना ही कोई डॉक्टर, पूरे जिले में किसी बच्चे को कुछ हो जाए तो असमंजस की स्थिति है कि लोग कहां जाएं। यहां के जन्मपत्नी नदी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं इसीलिए हम सभी युवा वर्ग आगे आकर इन मुद्दों को उठा रहे हैं और आक्रोशित हैं जिससे उपायुक्त को ज्ञापन सौंप दे रहे हैं और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजेंगे। इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मौके पर राजकुमार यादव, निशा रवानी, रूपा बाबरी, छोटू साहू, गौरव मंडल, कैलाश सिंह,अनिल साहू, सही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। जामताड़ा शहर के लोगों ने सदर अस्पताल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता की मांग को लेकर शहरवासियों ने शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग गुरुवार को एक तीन वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उठी है। गुरुवार को जामताड़ा शहर के शंटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु साव की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। इस घटना से शहरवासियों में गहरा आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने जामताड़ा उपायुक्त से सदर अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में झारखंड सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद, शहर के लोगों ने जामताड़ा के इंदिरा चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शहर के जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं एक 3 साल के बच्चे को इलाज के अभाव में मरते देखा है। उन्होंने इसे ‘हृदय विदारक घटना’ बताते हुए कहा कि जामताड़ा एक पिछड़ा इलाका है और यहां के लोग दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद जैसे बड़े अस्पतालों में इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते। उन्होंने मानवता के आधार पर डीसी से बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति का आग्रह किया। वहीं, आकाश साहू ने स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जामताड़ा को जिला बने 26 वर्ष हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी खराब हैं। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री उनके ही विधानसभा क्षेत्र से हैं, फिर भी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण बच्चों की मौत हो रही है। सदर अस्पताल जामताड़ा में बच्चों के लिए ना तो आईसीयू है और ना ही कोई डॉक्टर, पूरे जिले में किसी बच्चे को कुछ हो जाए तो असमंजस की स्थिति है कि लोग कहां जाएं। यहां के जन्मपत्नी नदी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं इसीलिए हम सभी युवा वर्ग आगे आकर इन मुद्दों को उठा रहे हैं और आक्रोशित हैं जिससे उपायुक्त को ज्ञापन सौंप दे रहे हैं और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजेंगे। इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मौके पर राजकुमार यादव, निशा रवानी, रूपा बाबरी, छोटू साहू, गौरव मंडल, कैलाश सिंह,अनिल साहू, सही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *