दरभंगा में 12 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध:डीएम बोले- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

दरभंगा में 12 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध:डीएम बोले- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की खबरों और बढ़ती कीमतों के बीच एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में दरभंगा जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां संचालित हैं और सभी एजेंसियों के पास मिलाकर करीब 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनकी निगरानी में उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर का वितरण कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अफरा-तफरी या कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 12 हजार गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। शेष सिलेंडरों का वितरण भी नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जी रही जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिससे लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम और भीड़ की स्थिति बन रही है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति गैस की किल्लत को लेकर झूठी अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और गैस की बुकिंग और वितरण की नियमित प्रक्रिया का ही पालन करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की खबरों और बढ़ती कीमतों के बीच एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में दरभंगा जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां संचालित हैं और सभी एजेंसियों के पास मिलाकर करीब 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनकी निगरानी में उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर का वितरण कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अफरा-तफरी या कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 12 हजार गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। शेष सिलेंडरों का वितरण भी नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जी रही जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिससे लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम और भीड़ की स्थिति बन रही है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति गैस की किल्लत को लेकर झूठी अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और गैस की बुकिंग और वितरण की नियमित प्रक्रिया का ही पालन करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *