सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से एक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परागपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


