किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह:1198 छात्रों को मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी की डिग्रियां दी गईं

किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह:1198 छात्रों को मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी की डिग्रियां दी गईं

किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के 1198 स्नातक विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यूनिवर्सिटी की सराहना की दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे। उनके साथ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और उद्योग एवं सड़क निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में माता गुजरी यूनिवर्सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुदूर इलाके में विश्वविद्यालय खोलकर अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा प्रदान करना एक सराहनीय कार्य है। ”सबसे अधिक पढ़ने वाला बच्चा ही डॉक्टर और इंजीनियर बनता” उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयुष्मान कार्ड योजना का भी जिक्र किया, बताया कि पहले बिहार में 50 हजार लोगों के कार्ड बने थे, जो अब 2 करोड़ से अधिक हो गए हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे अधिक पढ़ने वाला बच्चा ही डॉक्टर और इंजीनियर बनता है, और उन्हें जीवन भर अध्ययन करते रहना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों को ‘धरती के भगवान’ बताते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल को ‘भगवान की फैक्ट्री’ स्थापित करने के लिए बधाई दी। किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के 1198 स्नातक विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यूनिवर्सिटी की सराहना की दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे। उनके साथ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और उद्योग एवं सड़क निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में माता गुजरी यूनिवर्सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुदूर इलाके में विश्वविद्यालय खोलकर अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा प्रदान करना एक सराहनीय कार्य है। ”सबसे अधिक पढ़ने वाला बच्चा ही डॉक्टर और इंजीनियर बनता” उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयुष्मान कार्ड योजना का भी जिक्र किया, बताया कि पहले बिहार में 50 हजार लोगों के कार्ड बने थे, जो अब 2 करोड़ से अधिक हो गए हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे अधिक पढ़ने वाला बच्चा ही डॉक्टर और इंजीनियर बनता है, और उन्हें जीवन भर अध्ययन करते रहना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों को ‘धरती के भगवान’ बताते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल को ‘भगवान की फैक्ट्री’ स्थापित करने के लिए बधाई दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *