बक्सर में गैस सिलेंडर बिना OTP मिलेगी, सप्लाई सामान्य:मजिस्ट्रेट की मॉनिटरिंग में आज से डिस्ट्रीब्यूशन, जमाखोरी पर कार्रवाई

बक्सर में गैस सिलेंडर बिना OTP मिलेगी, सप्लाई सामान्य:मजिस्ट्रेट की मॉनिटरिंग में आज से डिस्ट्रीब्यूशन, जमाखोरी पर कार्रवाई

बक्सर में घरेलू LPG गैस की किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने जानकारी दी है कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन पूरे होने के बाद ही की जा सकेगी। 25 दिन की अवधि पूरी होने पर उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के दूसरा सिलेंडर मिल जाएगा। लोगों की असुविधा को देखते हुए फिलहाल गैस वितरण में ओटीपी की अनिवार्यता भी हटा दी गई है। अगले आदेश तक उपभोक्ता बुकिंग के बाद बिना ओटीपी के भी गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी दी है कि घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में बिल्कुल न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य से करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, गैस सिलेंडर की जमाखोरी करने वाले व्यक्ति, एजेंसी या संस्था के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए साइबर टीम के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी की जा रही है। गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी तथा कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से बक्सर और डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन के अनुसार सभी गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दंडाधिकारी की निगरानी में गैस का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक एजेंसी पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। बक्सर में घरेलू LPG गैस की किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने जानकारी दी है कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन पूरे होने के बाद ही की जा सकेगी। 25 दिन की अवधि पूरी होने पर उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के दूसरा सिलेंडर मिल जाएगा। लोगों की असुविधा को देखते हुए फिलहाल गैस वितरण में ओटीपी की अनिवार्यता भी हटा दी गई है। अगले आदेश तक उपभोक्ता बुकिंग के बाद बिना ओटीपी के भी गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी दी है कि घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में बिल्कुल न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य से करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, गैस सिलेंडर की जमाखोरी करने वाले व्यक्ति, एजेंसी या संस्था के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए साइबर टीम के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी की जा रही है। गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी तथा कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से बक्सर और डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन के अनुसार सभी गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दंडाधिकारी की निगरानी में गैस का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक एजेंसी पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *