LPG Cylinder New Rules: रसोई गैस आज हर घर की जरूरत बन चुकी है। ऐसे में अगर अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव हुआ है, दरअसल, अब LPG सिलेंडर की नई बुकिंग के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। पहले लोगों को पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं की 25 दिन से पहले सिलेंडर खत्म हो गया तो क्या होगा? आइए इस LPG नियम को
समझते है।
LPG Cylinder Rules: क्यों बदला LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम?
सरकार के अनुसार, इस बदलाव का मकसद लगातार चल रही गैस सिलेंडर की जमाखोरी को रोकना और सप्लाई सिस्टम को संतुलित रखना है। कई बार लोग जरूरत नहीं होते हुए भी पहले से ही सिलेंडर बुक कर लेते हैं, जिससे सिलेंडर की सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ता है। नए नियम बनने के बाद अब लोगों को पिछली डिलीवरी के बाद 25 दिन का इंतजार करना होगा। उसके बाद ही वो नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि अगर किसी का गैस सिलेंडर 25 दिन पूरे होने से पहले ही खत्म हो गया तो वो क्या करेगा? ऐसी स्थिति में आपके पास दो आसान विकल्प हैं।
LPG Booking After 25 Days: गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करें
अगर परिवार बड़ा हो या घर में कोई प्रोग्राम हो तो घर में गैस का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता है ये आम बात है। अगर आपके घर में गैस ज्यादा इस्तेमाल होती है और सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, तो पहला तरीका तो ये ही है की आप सीधे अपने डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। कई मामलों में एजेंसी विशेष अनुमति के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध करा सकती है।
Double Cylinder Booking: डबल सिलेंडर कनेक्शन लें
अगर आपके घर में गैस की खपत ज्यादा है, तो डबल सिलेंडर कनेक्शन लेना भी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। अगर आप दो सिलेंडर रखते है तो एक सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरा भरा हुआ सिलेंडर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपको नया सिलेंडर बुक करने के लिए टाइम मिल जाता है और आपकी रसोई का काम भी नहीं रुकता।
इस संबंध में जयपुर की महादेव गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के लिए नए कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है।
एजेंसी के अनुसार,’लोग चाहें तो नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं। इसमें सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के साथ-साथ डबल सिलेंडर कनेक्शन की भी सुविधा दी जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।’
Gas Cylinder Booking India Rules: भारत में नियम
अगर आपका LPG सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप या तो गैस एजेंसी से विशेष अनुमति लेकर सिलेंडर ले सकते हैं या फिर डबल सिलेंडर कनेक्शन लेकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। भारत में ये नियम Indane Gas (इंडेन गैस), Bharat Gas (भारत गैस), HP Gas (एचपी गैस) कंपनियों पर लागू है।


