यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत में सुधार:एक्सीडेंट के बाद ICU से बाहर आए; लाइव आत्महत्या करने की कोशिश की थी

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत में सुधार:एक्सीडेंट के बाद ICU से बाहर आए; लाइव आत्महत्या करने की कोशिश की थी

UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत में सुधार है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए कार एक्सीडेंट के बाद अब उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग के मैनेजर और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट शेयर किया है। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। एक्सीडेंट से ठीक पहले अनुराग ने अपने ही परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मैनेजर बोले- हम चौबीसों घंटे साथ हैं अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को जानकारी दी कि यूट्यूबर की हालत अब पहले से बेहतर है। उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अनुराग भाई अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार पर लगाया था टॉर्चर का आरोप इस विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कई इमोशनल पोस्ट किए थे। 3 मार्च को उन्होंने लिखा था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। अनुराग ने वीडियो में दावा किया था, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे। पत्नी बोलीं- सोशल मीडिया पर सब सच नहीं होता अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता। यहां लोग बस कुछ दिन चर्चा करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। असल मायने में यह जरूरी है कि आप सोशल मीडिया के बाहर अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं और लोगों के साथ आपका व्यवहार कैसा है।’ इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण अनुराग ने अपने आखिरी व्लॉग में बताया था कि रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *