नाटो के उस एयरबेस पर ईरान ने किया हमला जहाँ रखे हैं अमेरिकी परमाणु बम, मचा हड़कंप

नाटो के उस एयरबेस पर ईरान ने किया हमला जहाँ रखे हैं अमेरिकी परमाणु बम, मचा हड़कंप

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध का आज 14वां दिन है। इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और सबसे ज़्यादा तबाही ईरान में मची है। इज़रायल और मिडिल ईस्ट के कुछ अन्य देशों में ईरानी हमलों की वजह से नुकसान हुआ है। इज़रायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और मिडिल ईस्ट में उन देशों पर हमले कर रहा है जहाँ अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं। अब ईरान ने तुर्की (Turkey) में नाटो (NATO) के एक मुख्य एयरबेस पर हमला किया है।

इन्सिरलिक एयरबेस को बनाया निशाना

ईरान ने आज, शुक्रवार, 13 मार्च को तड़के सुबह तुर्की में स्थित इन्सिरलिक एयरबेस (Incirlik Air Base) को निशाना बनाया और जमकर मिसाइलें दागीं। मिडिल ईस्ट में यह नाटो का मुख्य एयरबेस है।

मचा हड़कंप

तुर्की में इन्सिरलिक एयरबेस पर ईरान के हमले के बाद सायरन बज गए, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि ईरान के इस हमले से इन्सिरलिक एयरबेस को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

इन्सिरलिक एयरबेस पर रखे हैं अमेरिकी परमाणु बम

इन्सिरलिक एयरबेस पर अमेरिकी परमाणु बम (US Nuclear Bomb) भी रखे हुए हैं। इस एयरबेस पर अनुमानित 20 से 50 B61 परमाणु बम रखे हुए हैं। ये हथियार नाटो के परमाणु साझेदारी कार्यक्रम का हिस्सा हैं और अमेरिकी सेना के कंट्रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *