अररिया जिले के फारबिसगंज में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार रात करीब 8 बजे फारबिसगंज शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 स्थित एक घर और दुकान पर छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारत गैस, एचपी गैस और इंडियन गैस के कुल 250 सिलेंडर बरामद हुए। इन सिलेंडरों को कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा करके रखा गया था। कारोबार में शामिल लोगों की हो रही पहचान एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है, क्योंकि वे लंबे समय से गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें कर रहे थे। एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं अररिया जिला प्रशासन ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग गैस एजेंसियों के माध्यम से उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी दें। अररिया जिले के फारबिसगंज में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार रात करीब 8 बजे फारबिसगंज शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 स्थित एक घर और दुकान पर छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारत गैस, एचपी गैस और इंडियन गैस के कुल 250 सिलेंडर बरामद हुए। इन सिलेंडरों को कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा करके रखा गया था। कारोबार में शामिल लोगों की हो रही पहचान एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है, क्योंकि वे लंबे समय से गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें कर रहे थे। एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं अररिया जिला प्रशासन ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग गैस एजेंसियों के माध्यम से उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी दें।


