पटना में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई। बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक शामिल हुए। बैठक में राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही विधायकों को मतदान की प्रक्रिया और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नेताओं ने कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और गठबंधन राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। विपक्ष की ओर से एक सीट जीतने के दावे को लेकर भी चर्चा हुई और विधायकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। देखिए एनडीए की बैठक की तस्वीर… विधायकों को दिया गया मतदान का प्रशिक्षण बैठक में बताया गया कि राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सामान्य चुनाव से अलग होती है। इसलिए सभी विधायकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई नए विधायक भी पहली बार राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, इसलिए उन्हें वोटिंग के नियम और तकनीकी पहलुओं के बारे में समझाया गया। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह का चुनाव हो रहा है, इसलिए सभी को विस्तार से जानकारी दी जा रही है कि वोटिंग कैसे करनी है और किन बातों का ध्यान रखना है। 14 और 15 मार्च को भी होंगी बैठकें एनडीए ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठकें करने का फैसला किया है। 14 मार्च को विधायकों की बैठक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित होगी, जहां वोटिंग प्रक्रिया को लेकर फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अगले दिन 15 मार्च को जदयू कोटे से मंत्री विजय चौधरी के आवास पर भी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव तक पटना में ही रहें और किसी को भी पटना से बाहर नहीं जाना है। मुख्यमंत्री को लेकर बयान से सियासत गरम बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान के एक बयान से सियासी चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार में जब भी मुख्यमंत्री का चेहरा बदलेगा, तो वह भाजपा का ही होगा। एनडीए के भीतर भी यही इच्छा है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो। हालांकि, इस बयान पर जदयू की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया भी सामने आई। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, ‘ऐसी कोई बात नहीं हुई है। लोग अक्सर अनुमान के आधार पर ऐसी बातें कहते रहते हैं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।’ नीतीश कुमार के भावुक होने पर लेसी सिंह की प्रतिक्रिया बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान भावुक होने की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार के लिए लंबे समय तक काम किया है और उनका जनता से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में उनका भावुक होना स्वाभाविक है। यह भावनाएं उनके काम और लोगों से रिश्ते को दर्शाती हैं। नेताओं का दावा– पांचों सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी बैठक के बाद पूर्व मंत्री राजू सिंह ने कहा कि, चुनाव से पहले विधायकों को यह बताया जाता है कि वोटिंग कैसे करनी है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया अलग होती है, इसलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार कई नए सदस्य भी आए हैं और पुराने सदस्यों को भी प्रक्रिया समझाई जा रही है। राजू सिंह ने दावा किया कि एनडीए पांचों सीटें जीतने जा रहा है और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। एनडीए के सभी पांच प्रत्याशी जीतेंगे- आलोक कुमार सिंह आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी कहा कि, राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई थी, जिसमें सभी दलों के विधायक मौजूद थे। एनडीए के सभी पांच प्रत्याशी निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे और वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया है। एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल- जयंत राज मंत्री जयंत राज ने कहा कि, बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। सभी विधायकों को पटना में रहने और एकजुट रहने का निर्देश दिया गया है। एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। तेजस्वी यादव द्वारा एक सीट जीतने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह मजबूत स्थिति में है और सभी सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी। पटना में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई। बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक शामिल हुए। बैठक में राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही विधायकों को मतदान की प्रक्रिया और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नेताओं ने कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और गठबंधन राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। विपक्ष की ओर से एक सीट जीतने के दावे को लेकर भी चर्चा हुई और विधायकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। देखिए एनडीए की बैठक की तस्वीर… विधायकों को दिया गया मतदान का प्रशिक्षण बैठक में बताया गया कि राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सामान्य चुनाव से अलग होती है। इसलिए सभी विधायकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई नए विधायक भी पहली बार राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, इसलिए उन्हें वोटिंग के नियम और तकनीकी पहलुओं के बारे में समझाया गया। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह का चुनाव हो रहा है, इसलिए सभी को विस्तार से जानकारी दी जा रही है कि वोटिंग कैसे करनी है और किन बातों का ध्यान रखना है। 14 और 15 मार्च को भी होंगी बैठकें एनडीए ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठकें करने का फैसला किया है। 14 मार्च को विधायकों की बैठक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित होगी, जहां वोटिंग प्रक्रिया को लेकर फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अगले दिन 15 मार्च को जदयू कोटे से मंत्री विजय चौधरी के आवास पर भी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव तक पटना में ही रहें और किसी को भी पटना से बाहर नहीं जाना है। मुख्यमंत्री को लेकर बयान से सियासत गरम बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान के एक बयान से सियासी चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार में जब भी मुख्यमंत्री का चेहरा बदलेगा, तो वह भाजपा का ही होगा। एनडीए के भीतर भी यही इच्छा है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो। हालांकि, इस बयान पर जदयू की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया भी सामने आई। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, ‘ऐसी कोई बात नहीं हुई है। लोग अक्सर अनुमान के आधार पर ऐसी बातें कहते रहते हैं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।’ नीतीश कुमार के भावुक होने पर लेसी सिंह की प्रतिक्रिया बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान भावुक होने की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार के लिए लंबे समय तक काम किया है और उनका जनता से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में उनका भावुक होना स्वाभाविक है। यह भावनाएं उनके काम और लोगों से रिश्ते को दर्शाती हैं। नेताओं का दावा– पांचों सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी बैठक के बाद पूर्व मंत्री राजू सिंह ने कहा कि, चुनाव से पहले विधायकों को यह बताया जाता है कि वोटिंग कैसे करनी है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया अलग होती है, इसलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार कई नए सदस्य भी आए हैं और पुराने सदस्यों को भी प्रक्रिया समझाई जा रही है। राजू सिंह ने दावा किया कि एनडीए पांचों सीटें जीतने जा रहा है और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। एनडीए के सभी पांच प्रत्याशी जीतेंगे- आलोक कुमार सिंह आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी कहा कि, राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई थी, जिसमें सभी दलों के विधायक मौजूद थे। एनडीए के सभी पांच प्रत्याशी निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे और वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया है। एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल- जयंत राज मंत्री जयंत राज ने कहा कि, बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। सभी विधायकों को पटना में रहने और एकजुट रहने का निर्देश दिया गया है। एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। तेजस्वी यादव द्वारा एक सीट जीतने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह मजबूत स्थिति में है और सभी सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी।


