भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर एक मिनी ट्रक के खराब होने से भीषण जाम लग गया। पूर्वी बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब 2 किलोमीटर तक जाम लगी है। एंबुलेंस, स्कूली बस, ऑटो और सवारी बसें सहित कई आवश्यक सेवा वाहन घंटों जाम फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई। खराब वाहन के कारण लगा जाम जाम में फंसे सुशील कुमार ने बताया कि 1 घंटे से ज्यादा हो गया है। जाम में फंसा हूं। विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से पुल पर यातायात धीमा पड़ गया और धीरे-धीरे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे से हटाया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री खगड़िया जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने नवगछिया की ओर जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों को भागलपुर में ही रोक दिया। जिसके चलते जीरोमाइल से कहलगांव जाने वाली सड़क पर सबौर इलाके में ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। जाम हटाने में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में जुटे हुए हैं। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को आगे बढ़ा रही है, ताकि जाम की स्थिति सामान्य हो सके। करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी हुई है। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर एक मिनी ट्रक के खराब होने से भीषण जाम लग गया। पूर्वी बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब 2 किलोमीटर तक जाम लगी है। एंबुलेंस, स्कूली बस, ऑटो और सवारी बसें सहित कई आवश्यक सेवा वाहन घंटों जाम फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई। खराब वाहन के कारण लगा जाम जाम में फंसे सुशील कुमार ने बताया कि 1 घंटे से ज्यादा हो गया है। जाम में फंसा हूं। विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से पुल पर यातायात धीमा पड़ गया और धीरे-धीरे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे से हटाया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री खगड़िया जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने नवगछिया की ओर जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों को भागलपुर में ही रोक दिया। जिसके चलते जीरोमाइल से कहलगांव जाने वाली सड़क पर सबौर इलाके में ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। जाम हटाने में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में जुटे हुए हैं। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को आगे बढ़ा रही है, ताकि जाम की स्थिति सामान्य हो सके। करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी हुई है।


