भागलपुर में आज से ‘विक्रशिला महोत्सव’ का भव्य आयोजन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिसबल की तैनाती; सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को भी अवसर

भागलपुर में आज से ‘विक्रशिला महोत्सव’ का भव्य आयोजन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिसबल की तैनाती; सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को भी अवसर

भागलपुर के कलहलगांव में आज से तीन दिवसीय ‘विक्रमशिला महोत्सव’ की शुरूआत हो रही है। महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इस संबंध में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त आदेश जारी कर बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। यह प्रतिनियुक्ति 13 से 15 मार्च तक प्रभावी रहेगी। महोत्सव के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। जिला मुख्यालय से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता की भी ड्यूटी आयोजन स्थल पर लगाई गई है। ये सभी अधिकारी महोत्सव स्थल पर पेयजल, बिजली, मंच, पंडाल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इसके अलावा अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को भी निर्धारित अवधि तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। कहलगांव के साथ-साथ पीरपैंती और सन्हौला के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनके साथ सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय आदिवासी कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ प्रशिक्षित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। भागलपुर के कलहलगांव में आज से तीन दिवसीय ‘विक्रमशिला महोत्सव’ की शुरूआत हो रही है। महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इस संबंध में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त आदेश जारी कर बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। यह प्रतिनियुक्ति 13 से 15 मार्च तक प्रभावी रहेगी। महोत्सव के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। जिला मुख्यालय से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता की भी ड्यूटी आयोजन स्थल पर लगाई गई है। ये सभी अधिकारी महोत्सव स्थल पर पेयजल, बिजली, मंच, पंडाल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इसके अलावा अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को भी निर्धारित अवधि तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। कहलगांव के साथ-साथ पीरपैंती और सन्हौला के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनके साथ सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय आदिवासी कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ प्रशिक्षित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *