पूर्णिया में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स चिकित्सा पदाधिकारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें सरकारी पद पर रहते हुए नैतिकता का उल्लंघन करने के मामले में पद से हटाने की मांग कर कर रहे हैं। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक महिला के साथ कमरे में नजर आ रहे हैं। दोनों अश्लील ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में ग्लास है। दावा है कि इस ग्लास में वाइन है। दोनों हाथ में ग्लास लिए ‘पीले पीले ओ मोरे जानी’ के गाने पर अश्लील डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हालांकि, इस मामले में जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन से पूछा गया तो उन्होंने अपना बचाव किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला को अपनी साली बता रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जानकारी नहीं वहीं, इधर इस संबंध में बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण सूचना नहीं मिल पाई है। पूर्णिया में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स चिकित्सा पदाधिकारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें सरकारी पद पर रहते हुए नैतिकता का उल्लंघन करने के मामले में पद से हटाने की मांग कर कर रहे हैं। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक महिला के साथ कमरे में नजर आ रहे हैं। दोनों अश्लील ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में ग्लास है। दावा है कि इस ग्लास में वाइन है। दोनों हाथ में ग्लास लिए ‘पीले पीले ओ मोरे जानी’ के गाने पर अश्लील डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हालांकि, इस मामले में जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन से पूछा गया तो उन्होंने अपना बचाव किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला को अपनी साली बता रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जानकारी नहीं वहीं, इधर इस संबंध में बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण सूचना नहीं मिल पाई है।


