Iran-Israel War: अमेरिका के मिशिनग में यहूदी प्रार्थना स्थल सिनेनॉग पर बंदूकधारी ने हमला किया। हमलवार ने कार से सिनेनॉग को टक्कर मारी फिर बाहर निकलकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। कार के सिनेगॉग कॉम्प्लेक्स से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावर को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच दुनिया भर में यहूदियों के धार्मिक स्थल और यहूदी लोग निशाने पर आ गए हैं।
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचार्ड ने कहा कि जांचकर्ता हमलावर के मकसद का पता लगा रहे हैं। यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले को लेकर FBI के डायरेक्टर काश पटेल का बयान भी सामने आया है। काश ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी मौके पर हैं। मामले की जांच जारी है। हमले पर यहूदी फेडरेशन का बयान भी आया है। यहूदी संगठन ने कहा कि टेंपल इजरायल में हुई घटना के बाद उससे जुड़े संस्थान को एहतियान लॉकडाउन कर दिया गया है।
मिशिगन के गवर्नर ने की हमले की निंदा
मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने यहूदी समुदाय पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक घटना है। मिशिगन के यहूदियों को शांति से रहना और अपने धर्म का पालन करने का पूर्ण अधिकार है। मिशिगन में यहूदी विरोधी भावना और हिंसा की कोई जगह नहीं है।
जांच के दौरान गाड़ी में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक
वहीं, जांचकर्ता तब दंग रह गए, जब उन्हें गाड़ी में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला। जांचकर्ताओं ने हमलावर की पहचान का खुलासा नहीं किया है। वहीं, इस घटना में सिनेनॉग कॉम्प्लेक्स का सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। बता दें कि सिनेनॉग कॉम्प्लेक्स में टेंपल इजरायल अर्ली चाइल्डहुड सेंटर भी है, जहां एक किंडरगार्टन, प्रीस्कूल और डेकेयर चलता है। इस सिनेनॉग कॉम्प्लेक्स में लगभग 3,500 परिवारों के लगभग 12,000 लोग रहते हैं।


