कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक:
नई धानमंडी, मोटर मार्केट, आरटीओ कार्यालय, छत्रपुरा, पॉलीटेक्निक और आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, मोटर मार्केट, एयरपोर्ट के सामने, कमल ऑटो के पास, लायंस क्लब, महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के आसपास , आकाश टॉकीज, भारत प्लाजा होटल, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, गुमानपुरा पुलिस स्टेशन, इंद्र विहार, ओपेरा अस्पताल के आसपास बाजार क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक:
रंग विहार, अम्बेडकर कॉलोनी, महावीर नगर द्वितीय प्लॉट नंबर 266 से 271, 618 से 637, 659 से 699, 700 से 708, महावीर नगर तृतीय सेक्टर 1 से 9 तक के इलाकों में 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: राम मंदिर की गली की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक:
शॉपिंग सेंटर, गोपाल टावर के पास, एक्सिस बैंक, इंडसुइंड बैंक, फोटो मैक के आसपास इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक:
सोफिया स्कूल और पुरोहितजी की टापरी कालातलाब के आसपास का क्षेत्र, सोफिया स्कूल, कालातालाब बावड़ी, महात्मा फुले भवन, गोबरिया बावड़ी, महावीर नगर प्रथम इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: साजीदेहड़ा इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक: विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी योजना इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: प्रताप नगर, बालाजी आवास, प्रताप नगर द्वितीय, प्रताप नगर विस्तार, भारत विद्या पीठ स्कूल क्षेत्र 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


