भीलवाड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में रायला थाना क्षेत्र में 22 किलो अवैध अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली, जिसमें यह मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया- SP धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रायला पुलिस भीलवाड़ा-गुलाबपुरा मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप को रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। प्लास्टिक की थैलियों में छिपा था अफीम पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 12 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 21 किलो 749 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार


