वैशाली में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, हत्या मामले में 17 साल जेल में रहा

वैशाली में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, हत्या मामले में 17 साल जेल में रहा

वैशाली पुलिस ने ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ अभियान के तहत एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को 12 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, हाजीपुर, श्री सुबोध कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मलमल्ला चौड़ से मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। मुकेश प्रदीप सिंह का पुत्र है और बहुआरा, राजापाकड़, वैशाली का निवासी है। कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बाइक पर सवार उसका एक अन्य साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 169/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में मुकेश कुमार ने बताया कि वह हत्या के एक मामले में पंजाब (लुधियाना) की जेल में 17 साल बिताने के बाद चार महीने पहले ही बाहर आया है। आरोपी पर 12 अन्य मामले भी दर्ज मुकेश कुमार पर पंजाब के विभिन्न थानों में 10-12 अन्य मामले भी दर्ज हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि वह और उसका फरार साथी अपाची बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की अपाची बाइक बरामद की है। वैशाली पुलिस ने ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ अभियान के तहत एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को 12 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, हाजीपुर, श्री सुबोध कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मलमल्ला चौड़ से मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। मुकेश प्रदीप सिंह का पुत्र है और बहुआरा, राजापाकड़, वैशाली का निवासी है। कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बाइक पर सवार उसका एक अन्य साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 169/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में मुकेश कुमार ने बताया कि वह हत्या के एक मामले में पंजाब (लुधियाना) की जेल में 17 साल बिताने के बाद चार महीने पहले ही बाहर आया है। आरोपी पर 12 अन्य मामले भी दर्ज मुकेश कुमार पर पंजाब के विभिन्न थानों में 10-12 अन्य मामले भी दर्ज हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि वह और उसका फरार साथी अपाची बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की अपाची बाइक बरामद की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *