गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! 15 मार्च को बारिश के आसार, बढ़ते तापमान पर लगेगी ब्रेक

गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! 15 मार्च को बारिश के आसार, बढ़ते तापमान पर लगेगी ब्रेक

MP weather update: मध्य प्रदेश में पिछले सालों की तरह इस बार भी मार्च में गर्मी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। तीखी धूप अब लोगों को बेहाल कर रही है और लगातार तापमान में बढ़ोतरी का क्रम चल रहा है, हांलाकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और नमी के कारण दो दिनों बाद हल्के बादलों की भी संभावना है, इसके कारण तेजी से ऊपर जाते तापमान में थोड़ी लगाम लग सकती है, लेकिन महीने के आखिरी में लू की आशंका भी मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। शहर में मार्च में पिछले सालों में भी मार्च में तेज गर्मी का प्रभाव रहा है। इस दौरान 2021, 2022 और 2024 में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा है। मार्च में सर्वाधिक गर्मी का रिकार्ड भी 30 मार्च 2021 का ही है। इस समय भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 15.8 डिग्री पर पहुंच गया।

महीने के आखिर में चल सकती है लू

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है, पिछले चार पांच सालों में मार्च में अच्छी गर्मी का ट्रेंड नजर आ रहा है। इस बार भी जिस तरह से मौसम का मिजाज दिख रहा है, महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति एक दो दिन दिखाई दे सकती है। आगामी दो दिनों बाद तीन से चार डिग्री तक तापमान में कमी आएगी। 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण नमी आने की संभावना है, जिससे 14-15 के आसपास बादल रह सकते हैं 15 तारीख को हल्की वर्षा की भी संभावना है। 17-18 के बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पिछले पांच सालों में मार्च में सर्वाधिक अधिकतम तापमान

26 मार्च 2025-38.8 डिग्री
28 मार्च 2024-40.9 डिग्री
29 मार्च 2023-36.9 डिग्री
31 मार्च 2022-40.3 डिग्री
30 मार्च 2021- 41 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *