जिले में आज अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम किए गए है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आने वाले इलाके RAF-RRF के हवाले रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पहले एक नजर जुमे की नमाज पर
रमजान के महीने में जो अंतिम शुक्रवार आता है उसे अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। यह इबादत, दुआ और अमन चेन का दिन है जो ईद के नजदीक आने का एहसास भी करता है। अलविदा जुमा पर विशेष नमाज और दुआएं कराई जाती हैं। इस दिन बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। 1300 पुलिसकर्मियों का सुरक्षा चक्र तैयार
अलविदा जुमा पर नमाज को लेकर मस्जिदों मेंअच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन की ओर से विशेषण इंतजाम किए जाते हैं। सुरक्षा इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी 450 मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1300 पुलिस कर्मियों का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। संवेदनशीलता के अनुसार लगाई ड्यूटी
वैसे तो अलविदा जुमा के दिन सभी मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कराई जाती है। जामा मस्जिद समेत शहर की कुछ बड़ी मस्जिद है जहां भारी संख्या में नमाजी आते हैं। इनमें कुछ स्थान संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। RAF-RRF को भी तैनात किया गया है। SDM और CO करेंगे क्षेत्र का नेतृत्व
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन के एक-एक गजेटेड अफसर को तैनात किया गया है। यह सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास ब्रह्मणशील रहेंगे। हर स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहेंगे। इन्हीं की मौजूदगी में ड्रोन भी उड़ान भरेगा। एसपी बोले- शहर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखकर ड्युटिया लगाई गई हैं। होमवर्क के तौर पर 10 साल का रिकॉर्ड खंगालकर खुराफ़ातियों को चेताया गया है। किसी ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उससे सख़्ती के साथ निपटेगी।


