दमोह कलेक्टर सात दिन की छुट्टी पर:सुधीर कोचर विदेश यात्रा पर जा रहे, जबलपुर के आईएएस अनिल राठौर को मिला प्रभार

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर 13 मार्च से सात दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। वे अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर रवाना हुए हैं। उनकी जगह जबलपुर में तैनात 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार राठौर को दमोह का प्रभारी कलेक्टर बनाया गया है। अनिल कुमार राठौर आज अपना पदभार संभालेंगे और सुधीर कोचर की वापसी तक जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्री राठौर वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ हैं। कोचर की दूसरी विदेश यात्रा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के दो साल के कार्यकाल में यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले वे पिछले साल भी 10 दिनों के लिए वियतनाम गए थे। प्रभार देने का बदला ट्रेंड दमोह जिले में यह दूसरी बार है जब कलेक्टर के छुट्टी पर जाने पर किसी बाहरी जिले के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। पुराने समय में आमतौर पर जिले के ही जिला पंचायत सीईओ या अपर कलेक्टर को यह जिम्मेदारी दी जाती थी। पिछले साल जब कोचर छुट्टी पर गए थे, तब जबलपुर की ही जिला पंचायत सीईओ मीशा सिंह को 10 दिन के लिए दमोह का प्रभार मिला था, जिन्हें बाद में रतलाम का कलेक्टर बनाया गया। इस बार भी प्रशासन ने जबलपुर से ही अनिल कुमार राठौर को दमोह भेजा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *