भास्कर न्यूज | नवादा भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज गुरुवार को नवादा स्थित अपने आवास सावित्री सेवा सदन पहुंचे, जहां उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग उनके घर के बाहर जुट गए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच लोगों ने अपने चहेते खिलाड़ी का अभिनंदन किया। ईशान किशन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक घंटों तक उनके आवास के बाहर इंतजार करते रहे। प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए ईशान को अपने घर की गैलरी में दो बार आकर लोगों का अभिवादन करना पड़ा। उन्हें देखते ही समर्थकों ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।घर पहुंचने के बाद ईशान किशन सबसे पहले अपनी दादी डॉ सावित्री शर्मा से मिले और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने अभिभावक और जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह से मुलाकात की तथा उनके भी पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ईशान ने उनसे उनका हाल-चाल भी पूछा और कुछ समय परिवार के साथ बिताया। दादी डॉ. सावित्री शर्मा और अभिभावक डॉ शत्रुध्न प्रसाद सिंह से आशीर्वाद लेते ईशान किशन व घर के बाहर फैंस की भीड़। भास्कर न्यूज | नवादा भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज गुरुवार को नवादा स्थित अपने आवास सावित्री सेवा सदन पहुंचे, जहां उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग उनके घर के बाहर जुट गए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच लोगों ने अपने चहेते खिलाड़ी का अभिनंदन किया। ईशान किशन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक घंटों तक उनके आवास के बाहर इंतजार करते रहे। प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए ईशान को अपने घर की गैलरी में दो बार आकर लोगों का अभिवादन करना पड़ा। उन्हें देखते ही समर्थकों ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।घर पहुंचने के बाद ईशान किशन सबसे पहले अपनी दादी डॉ सावित्री शर्मा से मिले और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने अभिभावक और जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह से मुलाकात की तथा उनके भी पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ईशान ने उनसे उनका हाल-चाल भी पूछा और कुछ समय परिवार के साथ बिताया। दादी डॉ. सावित्री शर्मा और अभिभावक डॉ शत्रुध्न प्रसाद सिंह से आशीर्वाद लेते ईशान किशन व घर के बाहर फैंस की भीड़।


