समझौते के बाद न्यायालय से बाहर निकले मां-बेटे की पिटाई, घायल

समझौते के बाद न्यायालय से बाहर निकले मां-बेटे की पिटाई, घायल

मुरैना. पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में न्यायालय के बाहर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक व उसकी मां पर हॉकी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने न्यायालय के अंदर समझौता किया और बाहर निकलते ही गाड़ी की हवा निकालने के बाद हुए विवाद के बाद हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार सचिन पुत्र नरेश कुमार राठौर निवासी भुआ पुरा अंबाह हाल धर्मपुर देहरादून उत्तराखंड की 6 वर्ष पूर्व नायकपुरा जिला मुरैना की निवासी चांदनी राठौर के साथ शादी हुई थी। सचिन के 2 लडक़े हंै। उसका काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। 16 माह से सचिन की पत्नी चांदनी अपने मायके नायकपुरा में रह रही थी। चांदनी ने थाना सरायछोला सचिन तथा उसकी मां गीता राठौर के खिलाफ एफआईआर कराई थी जिसका गुरुवार को चालान पेश करवाने सचिन अपनी मां के साथ जिला न्यायालय मुरैना आया था।

दोनों पक्षों में समझौता हो चुका था

न्यायालय में चालान पेश हुआ, उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था, लडक़ी अपनी ससुराल जाने को तैयार हो गई लेकिन न्यायालय से बाहर निकलकर आरोपी पक्ष के लोगों ने सचिन राठौर की गाड़ी की हवा निकाल दी, इसी बात पर विवाद हो गया और ससुराल पक्ष के लोगों ने सचिन व उसकी मां को बेरहमी से पीट कर जान से मारने की धमकी दी।

इनके खिलाफ अपराध दर्ज

सिटी कोतवाली पुलिस ने फरियादी सचिन (30) पुत्र नरेश राठौर की रिपोर्ट पर आरोपी विकास राठौर, पुष्पेन्द्र राठौर, सोनू राठौर, कुंअर सिह राठौर निवासी नायकपुरा व अन्य 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *