Video News: एसएमसी का बापूनगर में छापा, दो आरोपी गिरफ्तार

Video News: एसएमसी का बापूनगर में छापा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर के बापूनगर इलाके में स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया। टीम ने सोनारिया ब्लॉक के पीछे सड़क पर छापा मारकर 198 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5.95 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामोल में जनता नगर निवासी दीपक कुमार वाघेला व रुबीना मिर्ज़ा शामिल हैं। इस मामले में ड्रग सप्लायर मोइन लाला और उसका एक अज्ञात साथी फरार है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *