शेखपुरा में DM-SP ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर दिए निर्देश:सर्वा पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

शेखपुरा में DM-SP ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर दिए निर्देश:सर्वा पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 14 मार्च को होने वाली ‘समृद्धि यात्रा’ के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने गुरुवार को सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों और पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, और किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने और निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही न बरतने की बात कही। हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने आम जनता के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरतने पर जोर दिया। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने को कहा गया। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा ब्रीफिंग के बाद, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट और कार्यक्रम स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद रहे। अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में, जिला प्रशासन के सभी विभाग ‘अलर्ट मोड’ पर हैं और मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 14 मार्च को होने वाली ‘समृद्धि यात्रा’ के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने गुरुवार को सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों और पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, और किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने और निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही न बरतने की बात कही। हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने आम जनता के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरतने पर जोर दिया। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने को कहा गया। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा ब्रीफिंग के बाद, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट और कार्यक्रम स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद रहे। अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में, जिला प्रशासन के सभी विभाग ‘अलर्ट मोड’ पर हैं और मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *