सिरसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक मौत:युवक गंभीर, वाहन क्षतिग्रस्त, खारियां–रिसालिया रोड पर हादसा, गांव में मातम

सिरसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक मौत:युवक गंभीर, वाहन क्षतिग्रस्त, खारियां–रिसालिया रोड पर हादसा, गांव में मातम

सिरसा जिले में रानियां के खारियां से रिसालिया मार्ग पर देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगालिया निवासी 22 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार रानियां में टेलर का काम करता था। यह हादसा उस समय हुआ जब वह देर शाम काम से अपने घर लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल युवक बिजूवाली गांव का निवासी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक बाइक का नंबर बताया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। घायल युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *