मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान कटिहार में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल और डिप्टी मेयर मंजूर खान ने यात्रा का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई हेलीपैड सूची से साजिश के तहत उनके नाम हटाए गए हैं। मेयर उषा देवी अग्रवाल के पति अशोक अग्रवाल भाजपा के एमएलसी हैं। हालांकि, उनका परिवार इस समय पार्टी के साथ नहीं है। उनके बेटे सौरभ अग्रवाल महागठबंधन के उम्मीदवार हैं और उषा देवी ने उनका समर्थन किया है, जिससे परिवार में राजनीतिक मतभेद स्पष्ट हैं। 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-2 अंतर्गत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी शामिल है। उन्होंने प्रगति यात्रा के तहत की गई घोषणाओं और जिला अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया, साथ ही कृषि यांत्रिकरण मेला का निरीक्षण भी किया। इस विवाद के बाद कटिहार की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। देखना होगा कि इस घटना का आगे क्या राजनीतिक असर होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान कटिहार में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल और डिप्टी मेयर मंजूर खान ने यात्रा का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई हेलीपैड सूची से साजिश के तहत उनके नाम हटाए गए हैं। मेयर उषा देवी अग्रवाल के पति अशोक अग्रवाल भाजपा के एमएलसी हैं। हालांकि, उनका परिवार इस समय पार्टी के साथ नहीं है। उनके बेटे सौरभ अग्रवाल महागठबंधन के उम्मीदवार हैं और उषा देवी ने उनका समर्थन किया है, जिससे परिवार में राजनीतिक मतभेद स्पष्ट हैं। 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-2 अंतर्गत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी शामिल है। उन्होंने प्रगति यात्रा के तहत की गई घोषणाओं और जिला अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया, साथ ही कृषि यांत्रिकरण मेला का निरीक्षण भी किया। इस विवाद के बाद कटिहार की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। देखना होगा कि इस घटना का आगे क्या राजनीतिक असर होता है।


