भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन नवादा पहुंचे:फैंस की भीड़ उमड़ी, दादी से मिलने पहुंचे थे

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन नवादा पहुंचे:फैंस की भीड़ उमड़ी, दादी से मिलने पहुंचे थे

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन बिहार के नवादा पहुंचे। वह अपनी दादी, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा से मिलने आए थे। उनके नवादा पहुंचने पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें लेने को बेताब दिखे। ईशान किशन सड़क मार्ग से 120 किलोमीटर की यात्रा तय कर नवादा पहुंचे। वह सीधे अपनी दादी के घर, पुरानी जेल रोड पर गए और उनसे मुलाकात की। उनके आगमन से पहले, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। ईशान किशन को देखने जुटी भीड़ उनके प्रशंसक काफी देर से उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ईशान किशन के नवादा पहुंचने की खबर फैली, उनके प्रशंसक उनसे मिलने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए।बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उनके प्रशंसक लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग भारतीय टीम की भी सराहना करते दिखे। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन बिहार के नवादा पहुंचे। वह अपनी दादी, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा से मिलने आए थे। उनके नवादा पहुंचने पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें लेने को बेताब दिखे। ईशान किशन सड़क मार्ग से 120 किलोमीटर की यात्रा तय कर नवादा पहुंचे। वह सीधे अपनी दादी के घर, पुरानी जेल रोड पर गए और उनसे मुलाकात की। उनके आगमन से पहले, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। ईशान किशन को देखने जुटी भीड़ उनके प्रशंसक काफी देर से उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ईशान किशन के नवादा पहुंचने की खबर फैली, उनके प्रशंसक उनसे मिलने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए।बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उनके प्रशंसक लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग भारतीय टीम की भी सराहना करते दिखे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *