दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव–बिरौल पथ पर आज सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। मृतक की पहचान क्षेत्र के ही युवक आशीष पासवान के रूप में हुई है। आशीष किसी काम से बाइक से बिरौल गया था और वहां से तेज रफ्तार में अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलिगांव–बिरौल मार्ग पर एक सुनसान पुल के पास अचानक एक जंगली सुअर सड़क पार करने लगा। उसी दौरान युवक की बाइक उससे टकरा गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और टक्कर के बाद युवक बाइक सहित लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गड्ढे में गिरने के बाद बाइक उछलकर पास के गेहूं के खेत में जा गिरी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने उसे खेत से निकालकर इलाज के लिए तुरंत सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव–बिरौल पथ पर आज सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। मृतक की पहचान क्षेत्र के ही युवक आशीष पासवान के रूप में हुई है। आशीष किसी काम से बाइक से बिरौल गया था और वहां से तेज रफ्तार में अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलिगांव–बिरौल मार्ग पर एक सुनसान पुल के पास अचानक एक जंगली सुअर सड़क पार करने लगा। उसी दौरान युवक की बाइक उससे टकरा गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और टक्कर के बाद युवक बाइक सहित लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गड्ढे में गिरने के बाद बाइक उछलकर पास के गेहूं के खेत में जा गिरी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने उसे खेत से निकालकर इलाज के लिए तुरंत सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


