शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहा था, तभी उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया। यह घटना बुल्लाचक मोहल्ला स्थित डाक स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान बरबीघा नगर के फैजाबाद मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय रवि रंजन साव उर्फ धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र कुमार नगर परिषद द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत का काम करता था। स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने पर वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर रूप से करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बरबीघा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन और पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहा था, तभी उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया। यह घटना बुल्लाचक मोहल्ला स्थित डाक स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान बरबीघा नगर के फैजाबाद मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय रवि रंजन साव उर्फ धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र कुमार नगर परिषद द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत का काम करता था। स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने पर वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर रूप से करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बरबीघा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन और पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।


