बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने सफाईकर्मियों को नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था के सच्चे सेनानी और स्वच्छ भारत मिशन के अभियान दूत बताया। महापौर ने शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में एक दर्जन नर्सिंग स्टाफ और चार महिला-पुरुष चिकित्सकों की टीम मौजूद थी, जिन्होंने प्रत्येक स्वच्छता सेनानी और उनके आश्रित परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज किया। ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के तहत आयोजित किया गया था नगर निगम के उपायुक्त मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह मेडिकल कैंप 11 और 12 मार्च को ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के तहत आयोजित किया गया था। इसमें सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाएं प्रदान की गईं। शिविर के सफल आयोजन में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक सहित कई कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने सफाईकर्मियों को नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था के सच्चे सेनानी और स्वच्छ भारत मिशन के अभियान दूत बताया। महापौर ने शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में एक दर्जन नर्सिंग स्टाफ और चार महिला-पुरुष चिकित्सकों की टीम मौजूद थी, जिन्होंने प्रत्येक स्वच्छता सेनानी और उनके आश्रित परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज किया। ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के तहत आयोजित किया गया था नगर निगम के उपायुक्त मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह मेडिकल कैंप 11 और 12 मार्च को ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के तहत आयोजित किया गया था। इसमें सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाएं प्रदान की गईं। शिविर के सफल आयोजन में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक सहित कई कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


