बक्सर में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइन:SDM बोले- ऑल इज वेल, किल्लत नहीं अफवाह से बढ़ी भीड़

बक्सर में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइन:SDM बोले- ऑल इज वेल, किल्लत नहीं अफवाह से बढ़ी भीड़

बक्सर में रसोई गैस सिलेंडरों के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ता सुबह सात बजे से ही एजेंसी के बाहर अपने खाली सिलेंडर रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और यह भीड़ अफवाहों के कारण बढ़ी है। चौसा इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर चार दिनों तक इंतजार के बाद गुरुवार को 342 रिफिल सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पहुंचा। इसके बाद पहले से ऑनलाइन बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को कतार में गैस उपलब्ध कराई गई। सबसे बड़ी समस्या गैस बुकिंग को लेकर एजेंसी संचालकों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या गैस बुकिंग को लेकर आ रही है। जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है, उन्हें 25 दिन इंतजार करने, ई-केवाईसी अपडेट कराने या पांच साल से अधिक पुराने गैस पाइप को बदलने की सलाह दी जा रही है। संचालकों का यह भी कहना है कि गैस किल्लत की अफवाह फैलने के बाद रोजाना बुकिंग करने वालों की संख्या लगभग 10 गुना बढ़ गई है। इससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ रहा है और उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी (DAC) नंबर आने में दिक्कत हो रही है। गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही मां विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज के अनुसार, शहर और नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। डुमरांव शहर में भी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई है और बुकिंग के अगले दिन ही डिलीवरी दी जा रही है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की कमी की अफवाह का असर देखने को मिला है। कई गांवों में गैस वितरण वाहन पहुंचते ही बिना बुकिंग वाले लोग भी सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में जुट जा रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। इसी वजह से फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। गुरुवार को सभी गैस डीलरों की बैठक बुलाई इस बीच, बक्सर के एसडीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार को सभी गैस डीलरों की बैठक बुलाई और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाने की बात कही गई है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी स्थिति में अधिक पैसे देकर गैस सिलेंडर न लें और केवल बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर प्राप्त करें। बक्सर में रसोई गैस सिलेंडरों के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ता सुबह सात बजे से ही एजेंसी के बाहर अपने खाली सिलेंडर रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और यह भीड़ अफवाहों के कारण बढ़ी है। चौसा इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर चार दिनों तक इंतजार के बाद गुरुवार को 342 रिफिल सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पहुंचा। इसके बाद पहले से ऑनलाइन बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को कतार में गैस उपलब्ध कराई गई। सबसे बड़ी समस्या गैस बुकिंग को लेकर एजेंसी संचालकों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या गैस बुकिंग को लेकर आ रही है। जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है, उन्हें 25 दिन इंतजार करने, ई-केवाईसी अपडेट कराने या पांच साल से अधिक पुराने गैस पाइप को बदलने की सलाह दी जा रही है। संचालकों का यह भी कहना है कि गैस किल्लत की अफवाह फैलने के बाद रोजाना बुकिंग करने वालों की संख्या लगभग 10 गुना बढ़ गई है। इससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ रहा है और उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी (DAC) नंबर आने में दिक्कत हो रही है। गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही मां विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज के अनुसार, शहर और नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। डुमरांव शहर में भी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई है और बुकिंग के अगले दिन ही डिलीवरी दी जा रही है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की कमी की अफवाह का असर देखने को मिला है। कई गांवों में गैस वितरण वाहन पहुंचते ही बिना बुकिंग वाले लोग भी सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में जुट जा रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। इसी वजह से फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। गुरुवार को सभी गैस डीलरों की बैठक बुलाई इस बीच, बक्सर के एसडीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार को सभी गैस डीलरों की बैठक बुलाई और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाने की बात कही गई है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी स्थिति में अधिक पैसे देकर गैस सिलेंडर न लें और केवल बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर प्राप्त करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *