जहानाबाद में 32 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद:कार से ले जाई जा रही थी, तस्कर फरार; चेकिंग के दौरान कार्रवाई

जहानाबाद में 32 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद:कार से ले जाई जा रही थी, तस्कर फरार; चेकिंग के दौरान कार्रवाई

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुनधा गांव के पास एक कार से 32 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने लगभग 270 लीटर शराब जब्त की, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब कारोबारी शराब लेकर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, जैसे ही कार चालक ने पुलिस को देखा, वह वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। वाहन को थाने लाया गया, जहां जांच में 1536 बोतल यानी लगभग 270 लीटर शराब बरामद हुई। यह शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन शराब कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव भी हुआ था। विपक्ष का आरोप था कि शराबबंदी सिर्फ दिखावा है और शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुनधा गांव के पास एक कार से 32 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने लगभग 270 लीटर शराब जब्त की, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब कारोबारी शराब लेकर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, जैसे ही कार चालक ने पुलिस को देखा, वह वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। वाहन को थाने लाया गया, जहां जांच में 1536 बोतल यानी लगभग 270 लीटर शराब बरामद हुई। यह शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन शराब कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव भी हुआ था। विपक्ष का आरोप था कि शराबबंदी सिर्फ दिखावा है और शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *