बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के केवढी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और हथियारों का एक धंधा पकड़ा है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शराब, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केवढी निवासी संतोष सिंह (पिता- स्व. अनिरुद्ध सिंह) की करकट वाली झोपड़ी के पास शराब की खेप रखी गई है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बसडीहा निवासी देवेंद्र राम, नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार, बकसरा निवासी कमलेश कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मौके से एक पेटी (46 पीस) शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद शराब और हथियारों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के केवढी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और हथियारों का एक धंधा पकड़ा है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शराब, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केवढी निवासी संतोष सिंह (पिता- स्व. अनिरुद्ध सिंह) की करकट वाली झोपड़ी के पास शराब की खेप रखी गई है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बसडीहा निवासी देवेंद्र राम, नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार, बकसरा निवासी कमलेश कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मौके से एक पेटी (46 पीस) शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद शराब और हथियारों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


